टीम इंडिया के इस खिलाडी को लेकर अनुष्का शेट्टी ने किया ये बड़ा खुलासा, कहा जल्द करुँगी शादी

अनुष्का दक्षिण भारत की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। फिल्म बाहुबली में देवसेना के किरदार में लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया था।

 

फिल्म में उनके साथी एक्टर प्रभास के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट हुई थी। उस समय इन दोनों के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर थी जो काफी दिनों तक चलती रहीं।

इतना ही नहीं दोनों की शादी की खबरें भी खूब वायरल हुई थी। बाद में प्रभास ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में साफ किया था कि उन दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है। इसके बाद इन खबरों पर विराम लगा।

पर अब फिर खबरें है कि अनुष्का शेट्टी किसी क्रिकेटर से शादी करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अनुष्का शेट्टी इन दिनों एक भारतीय क्रिकेटर को डेट कर रही हैं।

खबरें तो ऐसी भी हैं कि अनुष्का ने शादी कर ली है, लेकिन उसका खुलासा नहीं किया है। हालांकि बड़ी बात ये है कि अभी तक इस क्रिकेटर के नाम खुलासा नहीं हुआ है। पर बताया जा रहा है कि ये क्रिकेटर उत्तर भारत से है।

सुपरहिट फिल्म बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी के लाखों फैंस हैं। उनकी नई फिल्म भी रिलीज होने वाली हैं, लेकिन अनुष्का इस फिल्म के कारण नहीं बल्कि दूसरी वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल खबरें हैं कि अनुष्का शेट्टी एक भारतीय क्रिकेटर को डेट कर रही हैं और वे जल्द ही उससे शादी करने जा रही हैं।