युवराज सिंह ने उठाया ये बड़ा कदम , अस्पतालों को मुहैया कराएंगे ये…

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ समय बाद ही उन्हें मैदान पर क्रिकेट खेलते देखा गया। कुछ साल पहले उन्होंने उविकन नाम से एक फाउंडेशन शुरू किया था।

उन्होंने इस फाउंडेशन के माध्यम से कई लोगों की मदद में हाथ बंटाया है। अब उनके फाउंडेशन के माध्यम से कोविड-19 मरीजों के लिए बनाए गए विभिन्न अस्पतालों में 1000 बेड उपलब्ध कराए जाएंगे।

माैजूदा समय भारत कोरोनावायरस की चपेट में है। हालांकि, कुछ दिनों से केस कम आ रहे हैं, लेकिन जैसे माना जा रहा है कि तीसरी लहर का आना तय है जो बच्चों को चपेट में ले सकती है।

तो इससे निपटने के लिए देश एकजुटता से आगे आ रहा है। ऐसे में आम नागरिकों के अलावा कई दिग्गज क्रिकेटर भी मदद के लिए आगे आए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी इस महान कार्य में योगदान देने का फैसला किया है।