सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में किया ये काम, देख मचा घमासान

उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार जल्दी ही एक और जिले के नाम को बदलने की तैयारी में है। मुगलसराय, इलाहाबाद और फैजाबाद के बाद अब सरकार बस्ती जिले का नाम बदलने की तैयारी कर रही है।

 

बस्ती जिले का नाम बदल कर वशिष्ठ नगर किए जाने का प्रस्ताव है। बस्ती के जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद राजस्व परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है।

जिले का नाम बदलने के लिए जिलाधिकारी से एक करोड़ के खर्च का ब्यौरा भी मांगा गया है। खर्च का ब्यौरा मिलने पर शासन द्वारा प्रस्ताव तैयार होगा।

भाजपा के स्थानीय सांसद और विधायक बस्ती के नाम को बदलने की मांग कर चुके हैं।उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बस्ती मेडिकल कॉलेज के नाम को महर्षि वशिष्ठ के नाम पर करने की घोषणा कर चुके हैं।

इससे पहले योगी सरकार मुगलसराय जिले का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और अयोध्या कर चुकी है।

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महन्त तथा राजनेता हैं एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री हैं।

इन्होंने 19 मार्च 2017 को प्रदेश के विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद यहाँ के 21वें मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली।

वे 1998 से 2017 तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2014 लोकसभा चुनाव में भी यहीं से सांसद चुने गए थे।