वाराणसी में जाकर प्रियंका गांधी ने किया ये काम, देख पीएम मोदी हुए हैरान

देर शाम को कांग्रेस नेताओं ने भी मंदिर प्रबंधन से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली। कांग्रेस के पूर्व मंत्री अजय राय ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा दोपहर को 12 बजे के आसपास बाबतपुर एयरपोर्ट से सीर के लिए रवाना होंगी।

 

संत रविदास के मंदिर में मत्था टेकने के बाद वह मुख्य समारोह में शिरकत करेंगी। संत निरंजन दास से मुलाकात करने के बाद वह लंगर में भी शामिल होंगी।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि प्रियंका की बहुत दिनों से इच्छा थी कि वे संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्मस्थली सीर में मत्था टेकें।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बयान जारी कर कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने सामाजिक एकता, बंधुत्व, भाईचारे और श्रम की महत्ता का संदेश दिया था। आज हम सभी के लिए गुरु रविदास की वाणी और विचार अनुकरणीय हैं।

संत रविदास के प्रकाशोत्सव पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सीर गोवर्धनपुर में स्थित मंदिर में दर्शन व पूजा करेंगी।

रविवार को दोपहर में आयोजित समारोह में शामिल होंगी। प्रियंका के आने की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुट गए हैं। शनिवार को पुलिस प्रशासन ने प्रियंका गाधी के आगमन से पहले बाबत मेला का निरीक्षण किया।