प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा बढ़ाए…

इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके लिखा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के ये सुझाव राशन की कमी झेल रहे लोगों की मदद करेंगे।

 

10 किलो मुफ्त राशन अगले 6 महीने तक राशन कार्ड वालों और बिना कार्ड वाले जरूरतमंद दोनों को मदद करेगा। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने कोरोना महामारी को रोकने की लड़ाई के लिए देशहित में पीएम मोदीजी को पाँच सुझाव दिए जिससे देश की धनराशि बचाकर इस युद्ध में लग सके।

सरकार व PSUs द्वारा मीडिया को दिए जाने वाले सभी गैरजरूरी विज्ञापनों पर अगले दो साल के लिए रोक लगाई जाए। नया संसद भवन (सेंट्रल विस्टा) बनाने के 20,000 करोड़ की परियोजना को स्थगित करके उसकी धनराशि को कोविद की लड़ाई में दिया जाए।

केंद्र सरकार के खर्चों में 30% की कटौती की जाय। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों के सभी विदेश दौरों पर विराम लगाया जाय।

PMCare फंड का समस्त धन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में स्थानांतरित किया जाय ताकि इसमें तेजी, पारदर्शिता व जवाबदेही लायी जा सके।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वह टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाएं। इस बाबत उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी, जिसमे उन्होंने लिखा, मैंने उप्र के मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर टेस्टिंग बढ़ाने का आग्रह किया था।

यूपी में होने वाली मौतों में 5 की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट मौत के बाद आई। जांच का सिस्टम अभी भी बहुत लचर है। जांच की व्यवस्था को तेज व व्यवस्थित करिए। ज्यादा से ज्यादा जांचें ही हमें सही तस्वीर दे सकती हैं।