New Delhi: Medics check a COVID-19 patient who has completed mandatory 14-days of quarantine before his discharge at a hospital, during the ongoing nationwide lockdown, in New Delhi, Sunday, May 10, 2020. (PTI Photo)(PTI10-05-2020_000099B)

1 लाख से कम आए कोरोना के केस , 24 घंटे में इतने लोगो ने गवाई जान

देश में इस समय 11.18 लाख एक्टिव केस हैं। इसमें सबसे अधिक कर्नाटक में 2.10 लाख केस हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1.88 लाख केस हैं। महाराष्ट्र में 1.60 लाख, जबकि केरल में 1.35 लाख एक्टिव केस हैं। पिछले 15 दिनों में देश में 13 लाख से अधिक एक्टिव केस कम हुए हैं।

 

देश में अब तक 3.63 लाख मौतें हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 1915 लोगों की जान गई। यहां रिकवरी रेट भी कम रही। एक दिन में यहां 12 हजार से अधिक केस आए, जबकि 11 हजार के आसपास लोग ठीक हुए।

तमिलनाडु में 16 हजार से अधिक केस मिले, जबकि 32 हजार से अधिक लोग ठीक हुए। केरल में 14 हजार से अधिक केस आए, जबकि 17 हजार से अधिक लोग ठीक हुए। कर्नाटक में 11 हजार से अधिक केस आए, जबकि 15 हजार से अधिक लोग ठीक हुए। बाकी राज्यों में 10 हजार से नीचे केस मिले।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.49% और रिकवरी रेट 94.93% है। देश में अब तक 2.92 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.77 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1.35 लोग रिकवर हुए।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर अब पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं आया है। हालांकि यह राहतभरी बात है कि जून के महीने में लगातार चौथे दिन 1 लाख से कम केस आए हैं।

पिछले 24 घंटे में 91 हजार से अधिक केस मिले हैं। लेकिन मौतों पर अभी नियंत्रण नहीं हो सका है। एक दिन में फिर से 3000 से अधिक यानी 3412 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।