मलाइका अरोड़ा को लेकर अर्जुन कपूर ने किया ये बड़ा खुलासा , लोगो को नहीं हो रहा विश्वास

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के ब्रेकअप की खबरें आज सुबह से ही सामने आ रही हैं। इस खबर ने अर्जुन और मलाइका के फैंस का दिल तोड़ दिया है।

दरअसल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते कुछ दिनों से साथ नहीं दिखें और इसी वजह से इनके ब्रेकअप के कयास लगाए जाने लगे। फैंस यही दुआ कर रहे थे कि दोनों के बीच दरार ना आई हो और जल्द ही दोनों इस तरह की खबरों पर अपनी चुप्पी भी तोड़े। बता दें कि अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रेकअप की खबरों पर अपना पहला रिएक्शन दे दिया है।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। कैप्शन पढ़ने से पहले ही आप समझ जाएंगे कि दोनों के बीच सब कुछ पहले जैसा ही है। अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, ‘अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहिए। खुश रहिए। लोगों के लिए मंगल कामना करता हूं और आप सभी को ढेर सारा प्यार…।’ अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर बॉलीवुड जगह से जुड़ी कई हस्तियों ने रिएक्ट किया है और दोनों की जोड़ी की सलामती की दुआएं भी मांगी हैं।