मौनी रॉय करने जा रही शादी, वायरल हुई तस्वीर

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे बीते साल ही शादी के बंधन में बंधे हैं। इस साल भी कई सितारे लाइन में लगे हुए हैं। बात की जाए टीवी और फिल्म एक्ट्रेस मौनी रॉय की तो उनकी डोली भी जल्द ही उठने वाली है।

लम्बे समय से एक्ट्रेस का नाम दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग जुड़ रहा है। दोनों बीते कुछ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही खबरें आई थी कि मौनी और सूरज इसी महीने (जनवरी) इटली या दुबई में शादी रचा सकते हैं। अब सुनने में आ रहा है कि ये कपल गोवा में शादी करने वाला है। इसी के साथ मौनी रॉय की शादी की तैयारियों से जुड़ी कई और जानकारियां भी सामने आ चुकी हैं।

मौनी रॉय की शादी की खबरें पिछले साल से ही सामने आ रही हैं। इस खबर के बीचों बीच ही मौनी रॉय और उनकी गर्ल गैंग की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी, जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि उन्होंने गोवा में बैचलर पार्टी भी मना ली है। दरअसल एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने दिसंबर के महीने में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें उनके साथ मौनी रॉय और उनकी कुछ और करीबी दोस्त भी नजर आ रही थी।