क्या भाजपा में शामिल होंगे अशोक चव्हाण? कांग्रेस छोड़ने के बाद कही यह बात…

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। जहां एक तरह विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में लगातार बैठकों का दौर शुरू हो गया है। तमाम सहयोगी दल सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन कर रहे हैं। इस बीच, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के एक फैसले ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है। उन्होंने कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से ही महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है।

अभी कुछ तय नहीं, 1-2 में लूंगा फैसला- अशोक चव्हाण
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच अशोक चव्हाण ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मैं कहां जाऊंगा, मेरा अगला राजनीतिक कदम क्या रहेगा। इस पर अभी मैंने कोई निर्णय नहीं लिया है। एक-दो दिनों में मैं अपना अगला राजनीतिक कदम के बारे में आप सभी से साझा करूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा में शामिल होने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है, भाजपा की कार्य प्रणाली के बारे में नहीं जानता।

गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वह प्राथमिक सदस्य के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को विधायक पद से अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के फैसले के पीछे का कारण नहीं बताया है।

आगे-आगे देखो होता है क्या- देवेंद्र फडणवीस
इस बीच, भाजपा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के कांग्रेस से विधायक पद से इस्तीफा देने पर चुटकी ली है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आगे-आगे देखो होता है क्या। उन्होंने कहा कि इंतजार करें और देखें कि क्या होता है।