उत्तराखंड : भाजपा में शमिल टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने किया ऐसा, देख लोग हुए हैरान

उत्तराखंड में पांचवी विधानसभा के शपथ ग्रहण समारोह में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने गढ़वाली भाषा में शपथ लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

लेकिन, बाद में किशोर को एक बार फिर हिंदी में शपथ लेनी पड़ीद्ध पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष उपाध्याय ने विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा का दामन थाम लिया था। उपाध्याय टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर सदन तक पहुंचे हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी धन सिंह नेगी को हराया है।