सरसों के तेल का उपयोग करने से शरीर को मिलता है ये लाभ, दूर होती है ये बिमारी

वैसे आप चाहें तो सरसों के तेल में तीन-चार लहसुन की कलियां मिलाकर तेल को गर्म करें। बाद में गुनगुने तेल से सूजन वाले स्थान पर हल्की मालिश करें। आपको काफी आराम मिलेगा

 

सरसों के तेल की मदद से सूजन को कम किया जा सकता है। दरअसल, इसमें काफी मिनरल्स पाए जाते हैं जो दर्द को भी कम करते हैं। इसके लिए आपको सरसों के तेल में थोड़ी हल्दी मिलाकर एक पेस्ट बनाना होगा। अब आप इस पेस्ट को सूजन वाले स्थान पर लगाएं। बाद में यह खुद ही पपड़ी बनकर उतर जाएगा।

कभी-कभी ऐसा होता है कि आपके शरीर के किसी भाग में सूजन आ जाती है। ऐेसे में आपको उस स्थान पर दर्द भी होता है लेकिन आपकी समझ में नहीं आता कि आप ऐसा क्या करें कि सूजन और दर्द कम हो जाए।

तो चलिए आज हम आपको सूजन कम करने का बेहद आसान तरीका बताते हैं। सरसों का तेल आमतौर पर हर घर में पाया जाता है। आप इसकी मदद से भी अपने शरीर की सूजन को कम कर सकते हैं-