मंगल ग्रह पर सूर्यास्त के समय होता है ऐसा, पृथ्वी से उलटा…, नासा ने शेयर की ये तस्वीर

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ पर्सेवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया है। एजेंसी ने रात करीब 2:30 बजे अपने मार्स पर्सिवरेंस रोवर को लैंड कराया था।

 

नासा की लाल ग्रह पर मनुष्यों को बसाने की उम्मीदों को लेकर एक अहम कोशिश है। छह पहिए वाला यह रोवर मंगल ग्रह पर उतरकर वहां पर कई तरह की जानकारी जुटाएगा।

साथ ही ऐसी ट्टानें लेकर आएगा, जिनसे इन सवालों का जवाब मिल सकेगा कि क्या कभी लाल ग्रह पर जीवन था। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि रोवर से दर्शनशास्त्र, धर्मशास्त्र और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े एक मुख्य सवाल का जवाब मिल सकता है।

मंगल ग्रह पर सूर्यास्त को देखकर लग रहा है कि जैसे वहां पर रात हो रही है और चांद आसमान में निकल आया है। लेकिन ये चांद नहीं बल्कि सूरज है। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही इसे जमकर शेयर भी किया जा रहा है।

इस फोटो को देख साफ है कि पृथ्वी और मंगल पर होने वाले सूर्यास्त में जमीन और आसमान का अंतर है। नासा के खोजी उपकरण पर्सीवरेंस द्वारा भेजी गई सूर्यास्त की फोटो में देखा जा सकता है कि वहां पर Sunset के दौरान आसमान सुंदर नीले रंग का हो गया है। लेकिन धरती पर सूर्य अस्त के दौरान आसमान का रंग नारंगी रंग में बदल जाता है।

नासा का परसेवरेंस रोवर (Perseverance Rover) धरती से टेकऑफ करने के सात महीने बाद शुक्रवार को सफलतापूर्वक मंगल ग्रह पर लैंड हो गया है।

लैंडिंग के बाद नासा की ओर से मंगल ग्रह की कुछ फोटोज जारी की गई हैं। नासा ने मंगल पर होने वाले सूर्यअस्त की भी फोटो शेयर की है। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।