अलसी का उपयोग करने से मिलता है ये लाभ

अलसी का काढ़ा बनाने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच अलसी और 2 कप पानी की जरुरत होगी। एक पैन में 2 चम्मच अलसा और 2 कप पानी डालें। पानी को तब तक उबलें जब तक कि पानी आधा न रह जाए। अलसी का काढ़ा तैयार है आप इसे छान कर पी सकते हैं।

काढ़े को रोजाना पीने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को पिघलामे में मदद मिलती है। इसके अलावा अलसी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपके शरीर को लंबे समय तक एक्टिव रखने में कामयाब होती है।

अलसी के काढ़े में मौजूद फाइबर भा आपको लंबे समय तक भरा रखता है और आपको ज्यादा कैलोरी खाने से रोकता है। अलसी में अघुलनशील फाइबर होते हैं और यह अच्छे आंत बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इससे मेटाबॉलिक रेट और भी बढ़ जाता है।

इन दिनों वजन कम करने की कोशिश में अधिकतर लोग जुटे हुए हैं। कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में हर किसी का बहुत ज्यादा वजन बढ़ गया है। लेकिन अब हर कोई वर्कआउट कर रहा है।

लेकिन कुछ खास रिजल्ट नहीं मिल रहा है तो अब बारी है कुछ घरेलू उपायों की। अलसी फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होती है, जो वजन घचाने के लिए अच्छी मानी जाती है।

अलसी के बीज का काढ़ा बनाना बहुत आसान होता है, जो वजन घटाने में भी आपकी मदद करता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं अलसी का काढ़ा और उसके फायदे।