कैमरे में कैद हुआ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की ये हरकत , करते दिखे ऐसा…

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर बॉलीवुड की चहेती जोड़ी है। दोनों अब खुलकर अपने प्यार का प्रदर्शन करने लगे हैं। फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग दोनों के झगड़े के कयास लगा रहे हैं।

वीडियो में रणबीर भीड़ में आलिया का हाथ पकड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वहीं क्लिप में ऐसा लग रहा है कि आलिया ने उनका हाथ झटका। रणबीर उनके पीछे-पीछे जाते दिखते हैं। कुछ लोग आलिया की आंखे देखकर ये भी कह रहे हैं कि शायद वह रोई हैं। यह वीडियो कुछ दिन पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बीते कुछ दिनों से पब्लिक के सामने काफी लवी-डवी मूड में नजर आ रहे हैं। इस बीच उनका एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है जिसमें आलिया का मूड कुछ उखड़ा दिख रहा है।

इस वीडियो में आलिया शाहीन को विदा करती हैं। भीड़ ने उनको घेर रखा है और वह अपनी गाड़ी की ओर चलती हैं। इस बीच रणबीर उनका हाथ पकड़ते हैं लेकिन आलिया झटका दे देती हैं।

आलिया को ये कहते भी सुना जाता है, जाकर शाहीन को ड्रॉप करो। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ का ध्यान आलिया के हाथ झटकने पर गया है तो कुछ उनकी आंखों को देखकर कह रहे हैं कि वह रोई हैं।