रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपने ट्वीटर एकांउट पर घटना की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है कि पूरे प्रदेश में भय का माहौल है और संगीन अपराधों में लिप्त लोग सत्ता के साथ जुड़ अपने अवैध काम कर रहे हैं।
बागपत में पिछले सालों में स्थिति बेकाबू हो चली है। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या की जानकारी केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान को भी दी गई है। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और शोक व्यक्त किया।
सीएम ने आफिसियल द्विटर हैंडिल से लगातार तीन द्वीट कर पूर्व जिलाध्यक्ष के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में जांच कर दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्रवाई करने के साथ ही इस प्रकरण की जवाबदेही भी तय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छपरौली थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश जारी किये हैं।