धोनी को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर, संन्यास के बाद करेंगे…मिला ये ऑफ़र

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और बायें हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर संन्यास की घोषणा की थी। 15 अगस्त को शाम 7.29 पर धौनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था।

सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि फ़िल्मों में हमेशा से धोनी की दिलचस्पी रही है। जब नीरज पांडेय ने बायोपिक एम.एस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी बना, तो सुपस्टार क्रिकेटर को मनोरंजन उद्योग को करीब से देखने का मौका मिला।

धोनी को यह पसंद था। वह इसके लिए बस एक उपयुक्त समय की इंतज़ार रहे थे। हालांकि, इस चर्चा के बाद से अब तक महेंद्र सिंह धोनी को इस पर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

दरअसल, अगस्त, 2019 में बॉलीवुड हंगामा में इसको लेकर रिपोर्ट छपी। इसमें सूत्रों के हवाले यह दावा किया गया है कि एमएस धोनी जल्द ही फ़िल्म इंडस्ट्री का रुख़ करने वाले हैं।

धोनी बतौर एक्टर नहीं, बल्कि बतौर प्रोड्यूसर इडस्ट्री में घुस सकते हैं। धोनी ने कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिसमें वह फिल्म इंडस्ट्री में कॉरपोरेट घरानों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगा दिया। हालांकि, अभी एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते नज़र आएंगे।

धोनी के संन्यास लेने के फैसले के बाद से अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया है कि धोनी आगे क्या करेंगे? भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफ़र दिया है। वहीं, एक चर्चा पहले भी होती रही है कि धोनी फ़िल्म इंडस्ट्री का रुख़ कर सकते हैं।