कोरोना को लेकर सामने आई ये चौकाने वाली खबर , डब्ल्यूएचओ ने दी सूचना, कहा एक दिन में…

अफ्रीका के दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को और इथियोपिया सिर्फ तीन देश ऐसे हैं, जहां क्रमश: 1,000 और 10,000 के बीच 6,275, 1,306 और 1,038 दैनिक नए मामले सामने आए हैं।

 

वहीं यूरोप के स्पेन में 5,479 नए मामले सामने आए हैं, जबकि रूस में यह संख्या 5,061 थी। फ्रांस में एक दिन में 2,667 मामले दर्ज किए गए हैं, इसके बाद यूक्रेन में 1,847 नए मामले सामने आए हैं। ब्रिटेन में 1,440 और जर्मनी और रोमानिया में 1,415 मामले दर्ज किए गए।

मेक्सिको में दैनिक मामले 7,000 का आंकड़ा पार कर 7,371 तक पहुंच गया है, इसके बाद चिली 2,077 , बोलिविया 1,388, डोमिनिकन गणराज्य 1,354 , वेनेजुएला 1,281, ग्वाटेमाला 1,144, कोस्टारिका 1,072, पनामा 1,069 और इक्वाडोर में 1,066 मामले आए हैं।

डब्ल्यूएचओ की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 1,000 और 10,000 के बीच दैनिक मामलों वाले देश मुख्य रूप से लैटिन अमेरिका, यूरोप और एशिया में हैं। पेरू में एक दिन में 9,441 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं और अर्जेंटीना में 7,498 मामले दर्ज किए गए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार 30 से अधिक देशों में एक दिन में 1,000 से अधिक कोरोनोवायरस के मामले सामने आए हैं।