इन देशो में शुरू हुआ युद्ध, मारे गए 5 हजार से ज्यादा लोग…, देख अमेरिका हुआ पीछे…

बताते चलें कि इससे पहले माइक पोम्पियो ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से बात करने के बाद युद्ध विराम का ऐलान कर दिया था। दरअसल, आर्मीनिया और अजरबैजान दो छोटे से देश हैं, लेकिन इन दोनों के बीच नागोर्नो काराबाख को लेकर भीषण जंग पिछले 29 दिनों से चल रही थी।

 

इस जंग में मारे गए लोगों को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें दोनों पक्षों के लगभग 5 हजार लोग मारे गए हैं। इतने दिनों तक युद्ध चलने और हजारों लोगों के मारे जाने के कारण अमेरिका ने इसमें दखल दिया।

बता दें कि इस युद्ध में रूस की तरफ से भी दो बार दखल देने की कोशिश की गई थी। लेकिन दोनों ही बार युद्ध पर विराम नहीं लग पाया और फिर से युद्ध छिड़ गया था। इसके बाद अमेरिका ने मध्यस्थता की, हालांकि अभी भी यही देखना होगा कि अमेरिका द्वारा कराया गया संघर्ष विराम कब तक बना रहता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके कहा, ‘आर्मीनियाई पीएम निकोलस पशिनान और अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव को बधाई, जो आधी रात को प्रभावी ढंग से संघर्ष विराम का पालन करने के लिए सहमत हुए। इससे कई लोगों की जान बचाई जाएगी।’

दरअसल, ये युद्ध विराम अमेरिका की पहल पर पर हुआ है। आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच छिड़े इस संघर्षशील युद्ध में अब तक 5 हजार लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका ने शांति स्थापित करने के लिए दोनों देशों के बीच दखल दिया और युद्ध पर विराम लगाने की दोनों तरफ से पहल की। आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच युद्ध विराम के बारे में खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने घोषणा की।

पिछले 29 दिनों से आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच चल रही जंग अब खत्म हो गई है। दोनों देशों की तरफ से 26 अक्टूबर की आधी रात को युद्ध विराम लागू करने पर सहमति जता दी गई।