नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से दूर भागती है ये बिमारी

ऐसे कई लोग हैं जिनका पाचन तंत्र कमजोर होता है। अगर यह परेशानी आपके साथ भी है तो सूर्य नमस्कार इस परेशानी से निजात दिलाने में कारगर है।

 

जिन लोगों का कमजोर पाचन तंत्र कमजोर है, उन्हें सूर्य नमस्कार जरूर करना चाहिए, क्योंकि इसको करने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है और गैस की समस्या से भी राहत प्रदान होती है। इसलिए जिन लोगों का पाचन तंत्र वीक (कमजोर) है, वे इसे जरूर करें।

सूर्य नमस्कार रोज करने से अनेक फायदे होते हैं। यदि आपको उच्च रक्तचाप है, तो सूर्य नमस्कार से इसे सही किया जा सकता है। बस, आपको यह व्यायाम सही तरीके से करना है।

इसमें किसी भी तरह की गलती नहीं होनी चाहिए। मोटापे से परेशान लोग अगर रोजाना सूर्य नमस्कार करें, तो वे अपने वजन को कम कर सकते हैं और शरीर को फिट बना सकते हैं। इसकी मदद से उपापचय को भी सही किया जा सकता है।

सूर्य नमस्कार में 12 होते हैं। इन चरणों के अलग-अलग नाम होते हैं और इनको अलग-अलग तरह से किया जाता है। सूर्य नमस्कार को महिला, पुरुष, बच्चों और हर आयु के लोगों द्वारा किया जाता है।

जो लोग नियमित रूप से इसे करते हैं, उनका शरीर सेहतमंद रहता है। यदि आप खुद को अंदर में मजबूत रखना चाहते हैं, तो सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास अवश्य करें।

सेहतमंद रहने के लिए अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करना बहुत जरूरी है, वहीं अगर आप अपने शरीर को सही आकार देना चाहते हैं, मन को शांत रखना चाहते हैं, तो सूर्य नमस्कार इसके लिए बहुत लाभकारी है।

नियमित रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने से आप फिट तो रहते ही हैं, साथ ही आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से शरीर लचीला होता है और आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं।