खजूर का सेवन करने से शरीर को मिलता है ये लाभ

अगर आपका वजन बहुत कम है तो खजूर का सेवन आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। इसमें शुगर, विटामिन और कई जरूरी प्रोटीन होते हैं जो वजन बढ़ाने का काम भी करते हैं।

 

अगर आप बहुत दुबले-पतले हैं तो रोजाना चार से पांच खजूर खाना अवश्य शुरू कर दीजिए। आपको कुछ वक्त बाद परिणाम अवश्य दिखने लगेगा।

खजूर का सेवन आपके इम्यून पावर को भी बढ़ाता है। इसमें ग्लूकोज और फ्रुक्टोज प्रचुर मात्रा में होता है लिहाजा आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ती है। खजूर त्वचा के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। खजूर खाने से चेहरा दमदमा उठता है और त्वचा पर निखार भी आता है।

खजूर में मौजूद साल्ट हड्डियों को बहुत ही मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसमें कैल्शयिम, सेलेनियम, मैगनीज और कॉपर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिनसे हड्डियों को बहुत मजबूती मिलती है।

बदलते मौसम में खजूर खाने के कई लाभ हैं। खजूर में पोषक तत्वों का बहुत भंडार होता है। खजूर में आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। एक खजूर से 23 कैलोरी मिलती है। आईए खजूर खाने के इन पांच बड़े फायदों के बारे में हम जानते हैं।