दो लड़कियों के साथ तस्करों ने 20 हजार रुपये में किया ये, दिल्ली में उनके साथ रोजाना….

दो लड़कियों को दिल्ली के तस्करों ने दिल्ली में 20-20 हजार रुपये में बेच दिया था। दोनों अलग-अलग स्थानों पर बेचे गए।

जिस घर में लड़कियों को घरेलू काम के लिए रखा गया था। उस घर का मालिक और मालकिन मारपीट करते थे। बासी भोजन और सूखी रोटी खाने को देते थे।

 

प्रताड़ना से तंग आकर दोनों लड़कियां उठकर घर से बाहर भाग गईं। चाइल्ड लाइन दिल्ली ने भागने के बाद सड़कों पर भटकते हुए दो लड़कियों की मदद की।

 

घर का पता पूछने के बाद, दोनों लड़कियों को दिल्ली से रांची फिर गुमला लाया गया। अभी दोनों लड़कियां सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में हैं। उन्हें बालगृह में रखा गया है।