इस दिग्गज नेता का हुआ निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री मो. ज़ियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि घूरा राम समाज के कमजोर वर्ग की आवाज थे। उन्होंने सड़क से सदन तक कमजोर तबके के लोगों के लिए संघर्ष किया।

 

उनके निधन से बलिया ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल को क्षति हुई है। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि श्री मुरली मनोहर टाउन कालेज में पढ़ते समय से ही हमलोगों का एक दूसरे से लगाव था।

उन्होंने कहा कि श्घूरा राम मेरे पड़ोसी और मेरे छोटे भाई के समान थे। घूरा राम ने संघर्ष की बदौलत मुकाम हासिल किया था। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने पूर्व मंत्री के निधन की खबर सुनते ही पार्टी के नेताओं के साथ आनलाइन शोक सभा किया। जिसमें उन्होंने कहा कि घूरा राम के देहान्त से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

घूरा राम के निधन से जिले भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ने  शोक संदेश में कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने घूरा राम के निधन की खबर सुनते ही दूरभाष पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया।

समाजवादी पार्टी के नेता औ पूर्व मंत्री घूरा राम के निधन से जिले में शोक की लहर है। उन्होंने गुरुवार तड़के लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में अंतिम सांस ली।

रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे घूरा राम बहुजन समाज पार्टी छोड़कर सपा में आ गए थे। हृदयाघात होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हृदयगति रुकने से मौत हो गई।