कोरोना वायरस के चलते सुबह 7 बजे से लागू हुआ ये नया नियम, करना होगा फॉलो

देश की राजधानी इस वक्त कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से जूझ रही है। दिल्ली तब्लीगी मरकज मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।

 

दिल्ली भी इससे जमकर प्रभावित हुई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने नाजुक होते हालातों के बीच हाई लेवल मीटिंग होने के बाद कहा कि ‘फेक मास्क पहनने से कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का खतरा कम हो जाता है। इसलिए यह तय किया गया है कि घर से निकलने पर सभी को फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा।’

देशी की आर्थिक राजधानी कहलाने वाली मुंबई में भी कोरोना संक्रमण से हालात बिगड़ रहे हैं। इसे देखते हुए बृहन्नमुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन BMC ने भी आदेश जारी किया है .

जिसमें सभी को सार्वजनिक स्थलों पर फेस मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर धारा 188 के तहत कार्रवाई करने का भी कहा गया है।

घर से निकलने पर मुंह और नाक को ढंकना अनिवार्य करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य है। हाल ही में ओडिशा सरकार द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया था। इसे 9 अप्रैल सुबह 7 बजे से लागू कर दिया गया था। इस आदेश का पालन न करने वालों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

देश इस वक्त कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहा है। हर गुजरते दिन के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में भी इस वायरस ने सैकड़ों लोगों को चपेट में ले लिया है।

इसे देखते दिल्ली सरकार और BMC ने घरों से निकलने पर फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके पीछे सरकार का मकसद लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाना है।

इसके पूर्व ओडिशा राज्य में पहले ही घरों से निकलने पर मुंह और नाक को ढ़ंकना अनिवार्य करने का आदेश दिया गया था जो 9 अप्रैल सुबह 7 बजे से लागू हो गया है।