चारों गुनहगारों को फांसी पर लटकाने के बाद निर्भया की मां ने खोला ये बड़ा राज, कहा अब आगे…

निर्भया को लेकर इतना आपत्तिजनक कॉमेंट किया कि लोग अब उन्हें मारने-पीटने पर उतारू हैं। एपी सिंह के विरूद्ध सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ दिख रहा है।

जिस समय एपी सिंह ने निर्भया को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, उस समय वहां मौजूद लोग और पत्रकार भी उनपर भड़क गए थे।

मेडिकल अधिकारियों ने चारों गुनहगारों को मृत घोषित कर दिया। गुनहगारों के फांसी मिलने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि आज उन्हें इंसाफ मिला है। उन्होंने मां होने का धर्म निभाया है और निर्भया की मां होने का गर्व है।

निर्भया की मां आशा देवी ने खुशी जताते हुए कहा कि हमारा 7 वर्ष का जो संघर्ष है, वो आज पूरा हो गया। पहली बार देश में चार लोगों को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकाया गया है, हमें देर से ही सही लेकिन इंसाफ आवश्य मिला है। न्यायापालिका पर हमें भरोसा बढ़ा है।

आशा देवी ने इसके लिए मोदी सरकार, प्रेसिडेंट और न्यायापालिका को धन्यवाद दिया। हमारी बेटी के साथ जो हुआ उससे पूरा देश शर्मसार हुआ था, लेकिन अब इन अपराधियों को फांसी दी गई है,

बहुत वक्त से कानूनी दांवपेच के बाद भी निर्भया के अपराधियों को नहीं बचाया गया। 7 साल बाद ही सही निर्भया के गुनहगारों को आखिरकार फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। अपराधियों की फांसी होने के बाद देशभर में जश्न का माहौल बना हुआ है। तिहाड़ जेल के बाहर लोग जश्न मना रहे हैं।