मोदी सरकार अब इस नेता को बनाएगी दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष, लिया गया इंटरव्यू

बताया जा रहा है कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बदलने के लिए सांसदों, विधायकों, मोर्चा प्रमुखों और अन्य पदाधिकारियों से उनकी राय मांगी गई थी।

 

बता दें, दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में हार के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन पार्टी ने उन्हें अगला प्रमुख नियुक्त किए जाने तक पद पर बने रहने के लिए कह दिया था।

नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पार्टी ये तय कर चुकी है कि अब एक ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो दिल्ली में वोटरों को लुभा सके। इसी को देखते हुए पार्टी ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव नहीं बल्कि सीधी नियुक्ति करने की बात कही है।

सूत्रों की माने तो इस बारे में दिल्ली बीजेपी के तमाम प्रमुख पदाधिकारियों और नेताओं के साथ वन टु वन मीटिंग करके उनका फीडबैक लिया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव और महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर को विशेष रूप से इस काम की जिम्मेदारी सौंपी गई। इन्ही के नेतृत्व में कुछ नेताओं का इंटरव्यू भी लिया गया।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली चुनावों में मिली हार के बाद दिल्ली पार्टी में नए बदलाव कर रही है। इसी के चलते बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को पार्टी अध्यक्ष पद से जल्द हटाने जा रही है।

हालांकि ये बदलाव सिर्फ दिल्ली में नहीं बल्कि तेलंगाना, झारखंड, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भी किए गए हैं। ये बदलाव पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में किए जा रहे हैं।