लॉकडाउन के दौरान बौखलाए पति ने किया पत्नी का बूरा हाल, वजह जानकर लोग हुए हैरान

दोनों ने टाइमपास के लिए ऑनलाइन लूडो गेम खेलने का फैसला लिया।काउंसलर ने बताया कि पत्नी ने अपने पति को खेल में तीन से चार राउंड लगातार हराया।

 

बार-बार हारने के बाद नाराज पति ने पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया।ये झगड़ा यहां तक बढ़ा कि पति ने पत्नी की पीट-पीटकर कर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी।

पत्नी को अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि 181 अभयम हेल्पलाइन में आई शिकायत के बाद मामला सामने आया। काउंसलर ने बताया कि 24 वर्षीय महिला वेमाली की रहने वाली है। वह घरों में ट्यूशन पढ़ाने का काम करती है।

वहीं उसका पति एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में काम करता है। लॉकडाउन में इन दिनों वह घर पर ही रह रही है। उसका पति भी घर पर था।

इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा की बात मारपीट तक पहुंच गई। पति ने पत्नी को इतना पीटा कि उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। बाद में गलती का एहसास होने पर पति, पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा। पत्नी से अस्पताल से पति के घर जाने से इनकार कर दिया।

देश में लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने को कहा गया है, ऐसे में ऑनलाइन लूडो गेम इन दिनों परिवारों के लिए टाइमपास और एंटरटेनमेंट हो गया है।

गुजरात के वडोदरा में यह एक परिवार के लिए कलह का कारण बन गया। ऑनलाइन लूडो खेल में एक पत्नी ने अपने पति को हरा दिया तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।