कोरोना वायरस ने बढाई उद्धव सरकार की चिंता, महाराष्ट्र में 2334 लोगो को अक्स्मित हुआ ये…

कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में बढते जा रहे हैं। भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो गई है जबकि 339 मरीजों ने दम तोड दिया है।  महाराष्ट्र में कोरोना के केस बढ़कर 2334 हो गए हैं और मरने वाले लोगों का आंकड़ा 160 तक छू गया है, जिनमें से 101 की मौत सिर्फ मुंबई में हुई है।


सोमवार को कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में 11 लोगों की मौत गई है, जिनमें 9 लोग मुंबई से हैं। इस तरह से देखा जाए तो देश में कोरोना से मरने वाला हर दूसरा शख्स महाराष्ट्र से है और हर तीसरा शख्स मुंबई से माना जाएगा। मुंबई को चीन के वुहान शहर की तरह कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बताया जा रहा है।