यहाँ लड़कियों को ‘पवित्र स्नान’ कराती थी चर्च के पादरी की पत्नी व फिर एक एक का अपने पति से करवाती थी रेप…

कई लड़कियों व बच्चियों के साथ बलात्कार करने वाले एक चर्च के पादरी को अदालत ने अपराधी करार दिया| मिशेल ओलुरोनबी नाम के स्वघोषित पादरी को बलात्कार की 15 घटनाओं और हिंसा की 9 घटनाओं के लिए इंग्लैंड के बर्मिंघम क्राउन अदालत ने अपराधी करार दिया|

मिशेल बलात्कार से पहले लड़कियों को ‘पवित्र स्नान’ करने के लिए कहता था| वह लड़कियों को बुरी शक्तियों से आजाद करने की बात भी कहा करता था| मिशेल के बलात्कार करने की वजह से कम से कम 4 लड़कियां गर्भवती हो गई थीं| पीड़ित परिवार की तरफ से रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में मिशेल ने माना था कि सभी गलती उसकी थी| वहीं, अपराधी करार देने के साथ ही न्यायाधीश ने इस घटना से जुड़ी रिपोर्टिंग से तमाम रोक हटा दीं| हालांकि, मिशेल को सजा बाद में सुनाई जाएगी|

पादरी ने धर्म के नाम पर लोगों का एक ग्रुप बनाया था और समूह में आने वाली गर्ल्स के साथ यौन शोषण करता था| मिशेल ने यौन शोषण के बाद कई युवतियों का जबरन अबॉर्शन करा दिया| पुलिस ने मिशेल का एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह अपना अपराध स्वीकारता दिख रहा है|

60 वर्षीय पादरी ने वीडियो में कहा था कि मैं इंसान नहीं रह गया था| मैं एक जानवर बन गया था| बुरी शक्तियों ने मुझे हमलावर बनाया| अदालत ने मिशेल की पत्नी जुलिआना (58) को भी बलात्का में सहायता की 3 घटनाओं को लेकर अपराधी करार दिया| जुलिआना ने पीड़ितों को अबॉर्शन कराने में सहायता की थी|