मनोरंजन जगत पर टूटा दुखों का पहाड़, अब इस एक्टर की हुई मौत

लॉकडाउन ने उन्हें आर्थिक रूप से बहुंत कमजोर बना दिया था। मीडिया को उनके मौत की खबर मनमीत के खास दोस्त और निर्माता मनजीत सिंह राजपूत ने दी है। उन्होंने बताया, पिछले कई दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

 

पिछले कुछ दिनों में मनोरंजन जगत से जुड़ी कई हस्तियों का निधन हुआ है जिनके जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है। अपने सपरिवार जीवन यापन के लिए टीवी धारावाहिकों में छोटे-मोटे किरदार किया करते थे।

ऐसी भी जानकारी मिली है कि वह कर्ज में भी डूबे हुए थे जिसके चलते उन्हें डिप्रेशन की समस्या ने भी घेर लिया था। शूटिंग बंद होने की वजह से उनकी आजीविका चलने के सभी रास्ते बंद हो गए थे, लॉकडाउन ने उन्हें आर्थिक रूप से बहुंत कमजोर बना दिया था।

मीडिया को उनके मौत की खबर मनमीत के खास दोस्त और निर्माता मनजीत सिंह राजपूत ने दी है। उन्होंने बताया, मनमीत पिछले कई दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

उन्होंने आगे बताया कि काम बंद होने की वजह से उनकी आमदनी के सारे रास्ते बंद हो गए और ना ही वह लोगों से उधार लिए गए पैसों को वापस कर पा रहे थे। इसी से परेशान होकर उन्होंने यह कमद उठाया है। मनमीत जब ने जब फांसी लगाई तो उस समय उनकी पत्नी उनके साथ थी, उन्हें सुबह अपने पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।

भारतीय मनोरंजन जगत के लिए साल 2020 दुखों का पहाड़ लेकर आया है। एक के बाद एक हस्तियों के निधन की खबरों से फिल्म और टीवी जगत शोक से उबर ही नहीं पा रहा है।

अब मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। नवी मुंबई के खारघर इलाके में रहने वाले टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने खुदकुशी कर ली है।

बताया जा रहा है कि वह आर्थिक तंगी के चलते डिप्रेशन में थे जिसके बाद उन्होंने अपने किराए के घर पर फांसी लगाकर जान दे दी है। 32 वर्षीय अभिनेता अपनी पत्नी के साथ मुंबई के एक फ्लैट में रहते थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनप्रीत ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देशव्यापी लॉकडाउन के चलते पिछले कुछ महीनों से टीवी सीरियल का काम बंद है, ऐसे में वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।