उप मुख्यमंत्री का पद न मिलने पर संजय राउत ने किया ऐसा, उद्धव ठाकरे की बढ़ी मुश्किले

महाराष्ट्र राज्य की उद्धव सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में उद्धव ठाकरे के सबसे ‘खासम-खास’ संजय राउत कहीं नजर नहीं आए।

 

कई राजनीतिक पंडित इसका कारण अजित पवार को उप मुख्यमंत्री का पद देना बता रहे हैं। उधर यह भी कहा जा रहा है कि संजय राउत अपने भाई सुनील राउत को मंत्री न बनाए जाने से निराश हैं।

इस बीच महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही शिवसेना विधायकों की नाराजगी की खबरें सामने आने लगी हैं। उद्धव कैबिनेट में जगह न मिलने से नाराज कई विधायकों ने शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बना ली। इनमें से ज्यादातर मंत्री पद के दावेदार थे। उन्होंने भी मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं लिया।

हालांकि संजय राउत और पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने किसी भी तरह की नाराजगी की खबरों का खंडन किया है। संजय राउत विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का गठबंधन बनाने के समर्थन में काफी मुखर रहे थे।

ऐसे में संजय राउत का शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित न होना सबको संदेश दे गया। संजय के भाई सुनील राउत मुंबई के विक्रोली से विधायक हैं और सोमवार को महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार के मंत्रिपरिषद के विस्तार में मंत्री बनने के प्रबल दावेदार समझे जा रहे थे। सुनील राउत फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।