प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला, ट्वीट किया ये विडियो

दरअसल, महोबा जिले में हुई 1 घंटे की बारिश ने महोबा जिला अस्पताल की पोल खोल कर रख दी है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, कैंपस सहित महिला वार्ड भी पानी से भर गया।

जिला अस्पताल में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। मरीज व तीमारदार या तो पलंग के ऊपर दिखाई दिए या फिर अपने कपड़े ऊपर किए आते-जाते दिखे। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जहां आपातकालीन सेवाएं दी जाती है, वहां पूरा तरह से पानी से भरा हुआ था।

इतना ही नहीं, महिला वार्ड का और भी बुरा हाल था, जहां औरतें और बच्चे सभी पलंग के ऊपर बैठे हुए थे। मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महोबा अस्पताल का वीडियो ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, ‘कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाएं चाकचौबंद होनी चाहिए। मगर महोबा के महिला अस्पताल का ये हाल है।

आपने बरेली, गोरखपुर के अस्पतालों में भी अव्यवस्थाओं की दशा देखी। लखनऊ में स्वास्थ्य सुविधाओं के ऊपर बयान देने वाले सीएम की रुचि इन हालातों को सुधारने में नहीं, इन्हें छिपाने में है।’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी गुरुवार को महोबा जिला सरकारी अस्पताल का वीडियो ट्वीट करते हुए सरकार पर निशाना साधा हैं।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाएं चाकचौबंद होनी चाहिए। मगर महोबा के महिला अस्पताल का ये हाल है।’ दरअसल, महोबा में बारिश के कारण जिला अस्पताल में पानी भर गया था, जिसकी वजह से मरीजों का काफी परेशान का सामना करना पड़ा।