कानपुर एनकाउंटर: दोषियों के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया ये काम, जानकर छूटे लोगो के पसीने

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विकास दुबे यहां एक गेस्ट हाउस में छिपा हुआ है। इसी आधार पर मंगलवार रात को फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच टीमों होटल पर छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि पुलिस बल ने होटल को चारों ओर से घेर लिया था। लोगों ने बताया कि पुलिस द्वारा वहां फायरिंग भी की गई थी।

 

हालांकि पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया है। पुलिस टीम ने होटल के एक-एक घर की तलाशी ली थी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही वो शातिराना तरीके से वहां से भाग निकला। विकास दुबे तो भाग निकला लेकिन पुलिस उसके तीन साथी को वहां से गिरफ्तार की है।

प्रशांत कुमार ने बताया कि अमर दुबे के पास से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। इसकी विकास दुबे के साथ सोशल मीडिया पर बहुत सारी तस्वीरें हैं।

अन्य अपराधी श्यामू बाजपेयी, जहान यादव, संजू दुबे को कानपुर पुलिस ने​ गिरफ्तार किया है। इससे पहले फरीदाबाद में विकास दुबे के छुपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार की रात वहां छापेमारी की थी।

कानपुर पुलिस हत्या मामले में यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑडर प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना के बाद यूपी पुलिस दोषियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने बताया विकास दुबे के अनेक साथियों के साथ-साथ उसके एक बेहद करीबी अमर दुबे को भी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इस मामले में पुलिस ऐसी कार्रवाई करेगी कि आपराधियों को अपने किए पर पछतावा होगा।