कंगना रनौत की फ‍िर बढ़ी मुसीबत, रातो – रात दर्ज हुई FIR

कंगना रनौत के इससे पहले भी कई मामले कोर्ट में लंबित है। वह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा और विवादों में रहती है। कंगना रनोट बॉलीवुड के कलाकारों और निर्देशकों के खिलाफ भी लामबंद रहती है।

 

इसके चलते भी वह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं। कंगना रनोट को ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने की भी कई बार धमकी मिल चुकी हैं। वहीं उनकी बहन रंगोली का अकाउंट सस्पेंड किया जा चुका है।

बता दें कि इसके पहले मुंबई के ही बांद्रा पुलिस स्टेशन में कंगना और उसकी बहन के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए समाज मे नफरत फैलाने का भी मामला दर्ज है। यह मामला भी बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद ही दर्ज हुआ था, जिसकी जांच मुंबई पुलिस ही कर रही है।

बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 405, 415, 120 बी और कॉपीराइट एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया जाए। एक पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मामले की आगे की कार्यवाई और जांच चल रही हैं।

दरअसल आशीष कौल ने कंगना रनौत पर कॉपी राइट के उल्लंघन का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

आशीष कौल का दावा था कि ‘दिद्दा: द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर’ की कहानी के राइट्स उनके पास है। अब ताजा खबरों के अनुसार खार पुलिस स्टेशन कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रहा हैं।

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रहीं हैं। मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत, रंगोली चांदेल सहित कुल 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने और कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज हुआ है। यह केस आशीष कौल ने दायर किया था जो कि ‘दिद्दा: द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर’ किताब के लेखक है।