अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोलीं जान्हवी कपूर, कहा बहुत प्यार और…

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाडली जान्हवी कपूर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में जान्हवी ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है।

उस दौरान जान्हवी ने अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी कई खुलासे किए। जान्हवी ने बताया कि मां श्रीदेवी के निधन के अर्जुन और अंशुला कपूर उनके और खुशी के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। इतना ही नहीं, जान्हवी ने यह भी कहा कि अर्जुन और अंशुला कपूर ने उन्हें एक बड़े भाई और बड़ी बहन के रूप में बहुत प्यार और समर्थन दिया है।

अर्जुन और अंशुला कपूर संग अपने रिश्ते पर आगे बात करते हुए जान्हवी कहती हैं, ‘अर्जुन भैया और अंशुला दीदी के हमारे जीवन में आने से हम बेहद सुरक्षित और मजबूत महसूस करते हैं। जीवन के इतने अहम समय में हमें एक बड़ी बहन और भैया मिल गए हैं। इसके लिए मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं और कहना चाहती हूं कि इससे अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता है।