IPL 2022 : आज कोलकाता और मुंबई इंडियंस के बीच होगा कड़ा मुकाबला , इन खिलाडियों पर रहेगी सबकी नजर

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें आईपीएल 2022 के 14वें मैच में आमने-सामने होंगी। ये मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। केकेआर के लिए यह सीजन का चौथा, जबकि मुंबई इंडियंस का तीसरा मैच है। केकेआर का आईपीएल में मुंबई के खिलाफ सबसे खराब रिकॉर्ड है। कोलकाता की टीम को मुंबई ने 22 बार हराया है, जबकि टीम सात मुकाबले जीतने में कामयाब रही है। केकेआर ने मुंबई को आखिरी बार आईपीएल 2021 में अबू धाबी में हराया था।

केकेआर इस समय 3 मैचों में 2 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वे इस मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर आए हैं। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस को आईपीएल की अपनी पहली जीत की तलाश होगी। वे अपने दोनों गेम क्रमशः राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स से हार गए और अंक तालिका में 8वें स्थान पर हैं।