IPL 2022: दिल्ली कैपिल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने शुरू की प्रैक्टिस, देखें वीडियो

 इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के आगाज में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। इस बार खिताब की जंग आठ की जगह 10 टीमों के बीच होगी। सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने प्रैक्टिस सेशन भी शुरू कर दिए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 19 मार्च से प्रैक्टिस शुरू की और पहले दिन ही अपने रंग में नजर आए। पंत के लिए साल 2022 अभी तक काफी अच्छा रहा है और वह अपनी इस फॉर्म को आईपीएल में भी जरूर जारी रखना चाहेंगे।

पंत का वीडियो दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है और फैन्स इसको काफी पसंद भी कर रहे हैं। अपने पहले प्रैक्टिस सेशन में ही पंत ने ताबड़तोड़ छक्के लगाए।