IPL 2021 : रोहित शर्मा ने पहने ऐसे जूते , देख उड़े लोगो के होश

दो मैचों में रोहित शर्मा ने दो संदेश दिए हैं। ऐसे में साफ कहा जा सकता है कि हिटमैन रोहित शर्मा किसी मिशन पर हैं और वे लगातार लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

अक्सर देखा जाता है कि संमदर के किनारों पर प्लास्टिक और अन्य सामान बहुत पाया जाता है। खासकर मुंबई के बीच पर आपको प्लास्टिक और अन्य चीजों का भंडार मिल जाएगा, जो कि हमारे खूबसूरत महासागर को नुकसान पहुंचा रहा है।

रोहित ने महत्वपूर्ण वन्यजीव और पर्यावरण संबंधी मुद्दों को उजागर करने के लिए अपने जूते को कैनवास के रूप में उपयोग करना जारी रखा है। मुंबई इंडियंस के दूसरे मैच रोहित शर्मा ने “प्लास्टिक मुक्त महासागर” यानी “PLASTIC FREE OCEAN” के लिए जागरूकता लाने का संदेश दिया है।

इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी दी है। उन्होंने लिखा है, “दूसरा कारण जो मेरे दिल के बेहद करीब है। यह एक मुश्किल हिट! यह हमारे नियंत्रण में शत-प्रतिशत उल्टा है।

जब मैं मैदान पर जाता हूं और मुझे जो अच्छा लगता है, मैं वही करता हूं। मैं अपने कारण से चलता हूं, लेकिन यह वहां समाप्त नहीं हुआ, मुझे आप लोगों को मेरे साथ चलने की आवश्यकता है। आइए हम अपने महासागरों को फिर से स्वस्थ करें।”

IPL 2021: मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के अपने पहले मैच में जब खेलने उतरे थे तो उनके जूतों ने एक संदेश दिया था।

रोहित शर्मा जिन जूतों को पहनकर खेलने उतरे थे, उन पर ‘Save the Rhinos’ लिखा था। रोहित हमेशा राइनो को बचाने की बात करते हैं और तमाम अभियानों से वे जुड़े हुए हैं। दूसरे मैच में भी रोहित के जूतों ने एक और संदेश दिया है।