इस नेता ने छिनी मनोज तिवारी की जगह , बना भाजपा का…

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुमत के साथ सत्ता में आई तो वहीं भाजपा की करारी हार का जिम्मा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पर गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे मनोज तिवारी पर चुनाव में खराब प्रदर्शन का ठिकरा फोड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक, चुनाव परिणाम आने के बाद मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश भी की थी लेकिन भाजपा आलाकमान ने मनोज तिवारी को फिलहाल के लिए पद पर बने रहने के लिए कहा है। हालाँकि भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश भी शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किसी नये चेहरे के नाम पर चर्चा कर रही हैं। जिन नेताओं को दिल्ली भाजपा की जिम्मेदारी मिल सकती है, उनमें सबसे पहला नाम पश्चिमी दिल्ली के सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा का सामने आ रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी तारीफ की भी थी।

इसके अलावा दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और रोहिणी विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने वाले विजेंद्र गुप्ता का भी नाम चर्चा में है।

वहीं राजस्थान से भाजपा सांसद विजय गोयल को भी दिल्ली पार्टी की कमान मिल सकती है। वह पहले भी दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार के बाद अब दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सांसद मनोज तिवारी के हाथों से जाती दिख रही है।

वहीं नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश भी शुरू हो गयी है। सवाल ये है कि मनोज तिवारी की जगह किस नेता को पार्टी आलाकमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मौका देंगे।