भारत ने भूटान को देगा 4,500 करोड़ रुपए , वजह जानकर लोग हुए हैरान

इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राहुल छाबड़ा, सचिव (आर्थिक संबंध), विदेश मंत्रालय ने किया, जबकि भूटान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश सचिव किंगा सिंगये ने किया।

बयान में कहा गया कि भारत सरकार ने भूटान की 12वीं योजना (2018-2023) के दौरान विकास परियोजनाओं के लिए 4500 करोड़ रुपए और ट्रांजिशनल ट्रेड फैसिलिटी के लिए 400 करोड़ रुपए का वादा किया है।

भूटान के विदेश सचिव ने देश के सामाजिक, आर्थिक परिवर्तन में भारत की भूमिका की सराहना की। भूटान में नियुक्त भारत के राजदूत आर काम्बोज भी वार्ता में शामिल हुए।

भारत और भूटान ने अपनी विकास साझेदारी में शामिल सभी क्षेत्रों की समीक्षा की और दोनों देश भूटान में सड़क ढांचा, जल प्रबंधन और covid-19 प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में नई परियोजनाएं क्रियान्वित करने के लिए सहमत हुए।

इसी के साथ ही भारत ने भूटान को विकास प्रोजेक्ट के लिए 4,500 करोड़ रुपए देने का वादा किया है। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि तीसरी भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता डिजिटल माध्यम से हुई।