लॉकडाउन में इस विडियो ने मचाया धमाल, बना 5 करोड़ लोगों की पसंद

यह गाना है ‘दिया गुल कर.’ इस गाने को भोजपुरी सिनेमा के किंग कहे जाने वाले पवन सिंह और भोजपुरी सिंगर इंदु सोनाली ने गाया है। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और अवनीश झा ने संगीत दिया है। इस गाने में मोनालिसा और पवन सिंह का भरपूर डांस और रोमांस दिखाया गया है।

 

 

एक दो बार भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी गाने में नजर आती हैं। इस गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. यू-ट्यूब पर गाने के रोमांटिक वीडियो को 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पवन सिंह का ‘दिया गुल कर.’ गाना भोजपुरी फिल्म ‘पवन राजा’ का है। यह फिल्म काफी चर्चा में रही थी।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के गानों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस समय पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘पवन राजा’ का एक रोमांटिक गाना काफी पसंद किया जा रहा है।