पाकिस्तान के बदले सुर, भारत के साथ करना चाहता ये काम

बाजवा के इस बयान से ठीक एक दिन पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि यदि भारत और पाक के बीच शांति स्थापित हो जाए तो इससे नई दिल्ली को संसाधन संपन्न मध्य एशिया तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

वहीं, भारत ने पिछले महीने ही कहा था कि वह पाकिस्तान के साथ संबंध सामान्य करना चाहता है लेकिन इसके लिए इस्‍लामाबाद को पहले आतंक और शत्रुतापूर्ण वातावरण को खत्म करना होगा।

दो दिवसीय इस्लामाबाद सिक्योरिटी डायलॉग में अपना उद्घाटन भाषण देते हुए इमरान खान ने कहा कि भारत से मध्य एशिया पहुंचने के लिए पाकिस्तान का रास्ता बिल्कुल सीधा है और दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य होने से नई दिल्ली को इसका आर्थिक लाभ होगा। लेकिन वह कश्मीर का राग अलापना नहीं भूले। इमरान ने कहा कि कश्‍मीर के अनसुलझे मसले दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य करने में सबसे बड़ी बाधा हैं।

बाजवा ने कहा कि पूर्व और पश्चिम एशिया के बीच संपर्क सुनिश्चित करके दक्षिण और मध्य एशिया की क्षमता को खोलने के लिए भारत और प किस्तान के बीच शांति और संबंधों का स्थिर होना जरूरी है।

इससे दोनों देशों को दक्षिण और मध्य एशिया में अपनी क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके बावजूद बाजवा ने कश्‍मीर का राग अलापा और संबंधों को सामान्‍य बनाने की पहल करने की जिम्मेदारी भारत पर डाल दी। उन्‍होंने कहा कि भारत को विशेष रूप से कश्मीर में एक अनुकूल वातावरण बनाना होगा।

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने भारत और पाकिस्तान से अतीत की घटनाओं को भूलकर आगे बढ़ने की बात कही है। बाजवा का कहना है कि दोनों देशों के बीच शांति से संपन्नता और खुशहाली आएगी। इसके साथ ही भारत के लिए मध्य एशिया तक पहुंच आसान हो जाएगी।

पाकिस्तान सरकार के बाद अब पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने भी पड़ोसी देश भारत के साथ शांति की पहल की है। भारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के भारत विरोधी सुर में अब नरमी दिखाई दे रही है।