भारत में 24 घंटे के अंदर हुआ ये, लोगो को नहीं हो रहा विश्वास, कहा जा रहा ऐसा…

भारत में सर्वाधिक कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर विराजमान हैं, जहां अब तक 5,95,865 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 20,037 मरीजों की मौत हुई है।

 

वहीं, दूसरे स्थान पर काबिज तमिलनाडु में अब तक 3,38,055 मामले सामने आए हैं और 5,766 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 2,650 मौत और 2,89,829 मामलों के साथ आंध्र प्रदेश और 3,947 मौत और 2,26,966 मामलों के साथ कर्नाटक चौथे स्थान पर हैं।

भारत दुनिया में चौथा ऐसा देश बन गया है, जहां कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 50,000 से अधिक मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले अमेरिका, ब्राजील और मेक्सिको में ही 50,000 से अधिक लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

ब्रिटेन में 41,000 से अधिक की मौत हुई है, जबकि इटली 35,000 से अधिक की मौत हुई है। वहीं, फ्रांस में अब तक 30,000 से अधिक को जान गंवानी पड़ी है।

सरकारी आंकड़ो के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 941 मौत के साथ देश में अब तक 50,921 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते दिन संक्रमण के 57,981 नए मामले सामने आए और कुल मरीजों की संख्या 26,51,290 हो गई है।

ऐसा कई दिन देखे गए हैं जब देश में 24 घंटे में 60,000 से अधिक नए मामले भी सामने आए हैं। फिलहाल, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 6,76,900 है।

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमित 57,584 मरीजों के स्वस्थ होने की खबर राहत लेकर आई है। एक दिन में यह अब तक की सबसे उच्च रिकवर्ड हुए मरीजों की संख्या है।

इससे भारत में महामारी कोरोना से स्वस्थ हुए कुल मरीजों की संख्या 19,19,842 पहुंच गई है, जो किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं। यही कारण है कि भारत में रिकवरी दर बढ़कर अब 72.51 फीसदी हो गई। वर्तमान में भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 50,000 पार कर गई है।