सभी पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित योग्यताएं अलग-अलग हैं। अपने संबंधित ट्रेड में डिग्री के साथ-साथ कैंडिडेट्स के पास निर्धारित वर्क एक्सपीरिएंस होना भी आवश्यक है। सभी पदों पर अप्लाई करने के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग हैं। हालांकि, आयु की गणना 01 नवंबर 2020 के आधार पर की जाएगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा में अधिकारी पोस्ट पर योग्य कैंडिडेट्स की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती अभियान के माध्यम से डिजिटल रिस्क स्पेशलिस्ट, लीड डिजिटल सेल्स, डिजिटल सेल्स ऑफिसर सहित अन्य पोस्ट पर योग्य कैंडिडेट्स की भर्ती की जाएगी। कुल 13 खाली पोस्ट पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, तथा ऑफिशियल पोर्टल bankofbaroda.co.in पर ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करने की अंतिम दिनांक 30 नवंबर तय है।