मुंबई की जनता के लिए फ़रिश्ता बने भारतीय टीम के ये क्रिकेटर, 4000 लोगों को दिया…

भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर करीब 4000 लोगों की सहायता के लिए दान दिया है। इनमें बृहन्मुंबई नगर निगम  के बच्चे भी शामिल हैं। सचिन ने यह दान मुंबई स्थित गैर-लाभकारी संगठन हाई फाइव यूथ फाउंडेशन को दिया है।

47 वर्षीय सचिन ने भी संगठन को सराहनीय काम के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ” दैनिक वेतन भोगी परिवारों के समर्थन में आपके प्रयासों के लिए टीम को शुभकामनाएं।”

इससे पहले सचिन ने कोविड-19 के खिलाफ अपना योगदान देते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रत्येक को 25-25 लाख रुपये का दान दिया था।