कोरोना वायरस के चलते यहाँ हुई 24 घंटे में 136 लोगों की मौत, घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग

जिन लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है उनकी संख्या बढ़कर 14,376 हो गई है। स्टेट हेल्थ कमीशन के अनुसार कोरनावायरस से कुल 74,185 मामलों की पुष्टि हुई है।

 

57,805 लोग संक्रमित पाए गए है। इन लोगों में से 11,977 लोगों की स्थिति गंभीर है। 14, 376 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2004 लोगों की मौत हो गई है।

उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस के फैलने की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी, जो तेजी से अन्य शहरों में फैल गया। बाद में इसका असर अन्य देशों में भी पाया गया.

जिसके चलते भारत सहित यूरोप, अमेरिका, रूस जैसे देशों ने अपनी सभी विमान सुविधाएँ चीन के लिए फिलहाल स्थगित कर दी हैं।

चीन में कोरोनावायरस से मरनेवालों का संख्या बढ़कर 2004 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 136 लोगों की मौत हो गई है जिसके बाद संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

चीन की स्टेट हेल्थ कमीशन ने बुधवार को यह जानकारी दी है। अब संक्रमित होने वालों का संख्या बढ़कर 74000 से अधिक हो गई है।