10 सीटों पर बीजेपी ने उतारीं महिला उम्मीदवार, जाने किसे कहां से मिला टिकट

उत्तर प्रदेश में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए 105 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी लिस्ट में सीएम योगी को गोरखपुर शहर से उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को आगरा ग्रामीण से चुनावी समर में उतारा गया है। इसके अलावा पार्टी ने पहली सूची में 10 महिलाओं पर भरोसा जताया है। यहां पढ़ें किसे कहां से मिला टिकट:-

1. श्रीमती मृगांका सिंह को पार्टी ने कैराना से उम्मीदवार बनाया है। यहां पहले चरण में चुनाव होगा।
2. श्रीमती सपना कश्यप को बीजेपी ने चरथावल से टिकट दिया है। यहां पहले चरण के चुनाव में वोटिंग होगी।
3. डॉ. श्रीमति मंजू सिवाच मोदीनगर से भाजपा की उम्मीदवार होंगी। इस विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान होगा।
4. श्रीमति मीनाक्षी सिंह को बीडेपी ने खुर्जा (अनुसूचित जाति) सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। यहां पहले चरण में चुनाव होगा।
5. श्रीमती बेबी रानी मौर्य आगरा ग्रामीण (अनुसूचित जाति) से बीजेपी उम्मीदवार होंगी। वे इससे पहले उत्तराखंड की राज्यपाल का पदभार संभाल चुकी हैं। बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त 2018 को उत्तराखंड की राज्यपाल का पद संभाला था। पिछले साल सितंबर महीने में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से उनके यूपी चुनाव लड़ने की अटकलें लग रही थी। माना जाता है कि यूपी के आगरा क्षेत्र में उनका अच्छा प्रभाव है। यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। वे 2002 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। इस सीच पर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे।
6. श्रीमती रानी पक्षालिका बाह विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार होंगी। यहां पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा।
7. श्रीमति सूची मौसम चौधरी बिजनौर सीट से बीजेपी का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान होंगे।
8. श्रीमति कमलेश सैनी को बीजेपी ने चांदपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी नियुक्त किया है। यहां दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे।
9. श्रीमति गुलाबो देवी चन्दौसी (अनुसूचित जाति) सीट से भाजपा की उम्मीदवार होंगी। यहां दूसरे चरण में मतदान होगा।
10. श्रीमति राजबाला को पार्टी ने मिलक (अनुसूचित जाति) सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। यहां 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।