गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ने जा रहे सीएम योगी , जारी हुई उम्मीदवारों की पहली सूची

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 105 उम्मीदवारों के नाम हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्यय को सिराथू से टिकट दिया गया है।

कैराना से मृगांका सिंह और थानाभवन से सुरेश राणा को टिकट दिया गया है। सरधना से संगीत सोम को टिकट दिया गया है। हस्तिनापुर से दिनेख खटीक पर भरोसा जताया गया है। मथुरा से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा एक बार फिर मैदान में होंगे।