राफेल के पहुंचते ही पीएम मोदी ने किया ये ट्वीट, कहा कोई भी…

राफेल विमानों के भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद दो सुखोई 30एमकेआई विमानों ने उनकी आगवानी की और उनके साथ उड़ते हुए अंबाला तक आए।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नपे ट्वीट किया है, ”बर्ड्स सुरक्षित उतर गए हैं।” वायुसेना में लड़ाकू विमानों को ‘बर्ड’ (चिड़िया) कहा जाता है।फ्रांस के बोरदु शहर में स्थित मेरिगनेक एयरबेस से 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करके ये विमान आज दोपहर हरियाणा में स्थिति अंबाला एयरबेस पर उतरे।

इससे पहले देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल अंबाला में सुरक्षित लैंड कर गए हैं। निर्विवाद ट्रैक रिकॉर्ड वाले इन राफेल विमानों को दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है।

बता दें कि रूस से सुखोई विमानों की खरीद के करीब 23 साल बाद, नये और अत्याधुनिक पांच राफेल लड़ाकू विमानों का बेड़ा फ्रांस से आज यहां, देश के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अंबाला एयर बेस पर पहुंच गया।

फ्रांस से चलकर राफेल विमान भारत के अंबाला कैंट हवाई एयर बेस पर पहुंच चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने राफेल के सफलता पूर्वक देश में लैंड करने के बाद ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि राष्ट्र रक्षा के समान कोई यज्ञ नहीं है।