भारत में राफेल के आते ही हुआ ये, चीन ने बढ़ाई…

ये फाइटर जेट रात में रीफ्यूलिंग करने में सक्षम है। इसे बडी रीफ्यूलिंग कैपेबिलिटी भी कहा जाता है। क्योंकि J-15 फाइटर जेट, दूसरे जे-15 फाइटर जेट को आसमान में ही ईंधन देने में सक्षम है। इस क्षमता को विकसित करने के बाद अब चीन 24 घंटे किसी भी समय हमला करने के लिए तैयार हो गया है।

 

इससे लड़ाकू विमान को उड़ने और लैडिंग में ज्यादा मदद मिलती है। उधर भारतीय नौसेना ने गलवान घाटी में 15 जून को हिंसक झड़पों में भारत के 20 जवानों की शहादत के बाद बढ़ते तनाव के बीच हिंद महासागर क्षेत्र में युद्धपोत और पनडुब्बियों को बड़ी संख्या में तैनात किया है।

गौरतलब है कि चीन के युद्धपोत लियाओनिंग और शैनडोंग जे-15 लड़ाकू विमान की लैंडिंग और टेकऑफ के लिए जंप रैक डेक्स हैं। वह कैटापॉल्ट जैसी पुरानी तकनीक का उपयोग नहीं करता।

स्पुतनिक न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ चीन ने अपने दो युद्धपोत पर तैनात फाइटर जेट्स की क्षमता को बढ़ा दिया है। चीन ने लड़ाकू विमान जे-15 को अपग्रेड किया है।

भारत में राफेल की लैंडिंग से चीन इतना घबरा गया है कि उसने तुरंत युद्धपोत पर तैनात फाइटर जेट्स की क्षमता को बढ़ा दिया है। फाइटर जेट्स की क्षमता बढ़ाने से अब चीन रात में भी हमला करने में सक्षम हो गया है।

भारतीय वायुसेना को लंबे वक्त से एक मल्टीरोल फाइटर जेट का इंतजार था, जो आज पूरा हो गया। राफेल फाइटर जेट की पहली खेप आज भारत पहुंच गई है। फ्रांस से पांच राफेल विमान बुधवार को भारत के अंबाला एयरबेस पर लैंड किए।