वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर लगाएं सफेद घोड़ों की तस्वीर, फिर देखे कमाल

वास्तु के अनुसार, दौड़ता हुआ घोड़ा सफलता, गति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसकी तस्वीर घर में लगाने से तरक्की व सफलता के रास्ते खुलते है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है.

अपने कार्यक्षेत्र पर भागते हुए 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाएं।‌‌‌‌‌ इससे कारोबार में तरक्की होगी। अगर आप घर पर काम कर रहे हैं तो इस तस्वीर को पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं। वहीं ऑफिस व दुकान की दक्षिण दिशा पर इस तस्वीर को लगाएं। साथ ही घोडो़ं का मुंह ऑफिस के अंदर की ओर हो।

वास्तु शास्त्र में 7 अंक को बहुत महत्व दिया जाता है। इसे शुभता का प्रतीक और फलदायी माना जाता है। वहीं 7 की संख्या सप्त ऋषि, इंद्र धनुष के सात रंग, सात फेरे आदि बातों से भी संबंध रखता है। ऐसे में वे बेहद शुभ माने गए है। तो चलिए जाते हैं सात सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाने के फायदे…

कई बार बहुत मेहनत करने पर भी सही फल नहीं मिल पाता है। इसके पीछे का कारण घर का वास्तुदोष हो सकता है। इसके कारण सफलता व तरक्की के रास्ते में बांधा आने के साथ घर में तनाव बढ़ने लगता है।

मगर आप घर का वास्तु बिना तोड़-फोड़ किए भी ठीक कर सकते हैं। जी हां, वास्तुशास्त्र में 7 अंक व सफेद घोड़ों का विशेष महत्व है। ऐसे में घर पर सात सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाने से वास्तुदोष व जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति पा सकती है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…